विषय परिवर्तन विवाद: परीक्षा से वंचित करने की धमकी से छात्र आहत

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – उन्नाव | LIBERAL MEDIA
सरकार जहां छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के प्रयास कर रही है, वहीं उन्नाव में एक छात्र को परीक्षा से वंचित करने की कथित धमकी का मामला सामने आया है। मामला नवाबगंज ब्लॉक के ज्ञानोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, रानीपुर से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार सोहरामऊ स्थित आर्यावर्त गुरुकुल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल छात्र मोहम्मद शोएब (अनुक्रमांक 1261070361) का परीक्षा केंद्र ज्ञानोदय पब्लिक इंटर कॉलेज निर्धारित किया गया है। आरोप है कि बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सियाराम (सहायक शिक्षक, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज) विषय परिवर्तन लागू हो जाने के बावजूद छात्र को चित्रकला की परीक्षा में सम्मिलित न होने देने की धमकी दे रहे हैं।
बताया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विषय परिवर्तन संबंधी विशेष संशोधन पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद संबंधित व्यवस्थापक द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता दीक्षित और छात्र के अभिभावक को फोन कर परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है।
परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से छात्र मानसिक रूप से आहत है और उसके परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। अभिभावकों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर छात्र को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सियाराम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights