कुशीनगर | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर में एक युवक द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस वैध और अवैध असलहों की जांच में जुट गई है। साथ ही वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है।
यह मामला कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ का बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।








