नई दिल्ली | LIBERAL MEDIA
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अदालत ने शराब घोटाले से जुड़े सभी आरोपों को निराधार बताया है।
केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल ईमानदार है, आम आदमी पार्टी ईमानदार है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को बदनाम करने और राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि सत्ता अगर पानी है तो उसे मेहनत और अच्छे कामों के जरिए हासिल किया जाना चाहिए, न कि विरोधियों को जेल भेजकर और झूठे आरोप लगाकर।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके जीवन के वे महीने कौन लौटाएगा, जिनमें उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।








