रंग, रसिया और परंपरा के संग ब्रज में उत्सव का महासंगम

By Liberal Media

Published On:

मथुरा | लिबरल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का भव्य आयोजन हो रहा है। राधारानी की नगरी रंग, उमंग और परंपरा के अनोखे संगम से सराबोर है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक उत्सव को देखने पहुंचे हैं।
सुबह से ही बरसाना की गलियां भक्तों से खचाखच भरी हुई हैं। हर ओर अबीर-गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। ढोल-नगाड़ों और रसिया गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु झूमते दिख रहे हैं। इस बार करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
लट्ठमार होली से पहले पीली पोखर पर नंदगांव से आए हुरियारों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे भगवान श्रीकृष्ण की ध्वजा लेकर श्रीजी मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। परंपरा के अनुसार रंगीली गलियों में हुरियारों पर हुरियारनें प्रेमपूर्वक लाठियां बरसाती हैं और हुरियारे ढाल से अपना बचाव करते हैं। यह अद्भुत दृश्य रोमांच, हास्य और भक्ति का संगम प्रस्तुत करता है।
मंगलवार को राधारानी मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी, जिसके बाद आज ल

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights