जनपद – गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह/मठिया गांव निवासी विशाल गुप्ता को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले कट्टे से गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद हमलावरों ने कट्टे के बट से वार कर उसे घायल कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।








