सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर सिर धड़ से किया अलग

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया गया।
घटना के समय पति घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था, जबकि महिला ने घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची के शव के पास सिंदूर से टीका लगाए जाने की बात सामने आई है, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद 25 जनवरी 2026 को दूसरी शादी की थी। मृत बच्ची पहली पत्नी से थी और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष थी।
घटना को अंजाम देने के बाद महिला घर से भागने का प्रयास कर रही थी, लेकिन गांव के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सीओ चौरी-चौरा रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी पिपराइच पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights