स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद प्रकरण पर डिप्टी सीएम का संयम, निवेश-किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार का संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – अयोध्या | LIBERAL MEDIA
अयोध्या। अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में संयमित रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और स्थिर शासन के कारण प्रदेश उद्योग और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि शासन को पूरी जानकारी दे दी गई है

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights