जनपद – मेरठ | LIBERAL MEDIA
मेरठ। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ड्रग्स केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर एक महिला से आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करा ली थी।
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला को कथित ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट की बात कहकर मानसिक दबाव बनाया। डर के कारण पीड़िता ने बताए गए खातों में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
मामले की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और पूरी धनराशि वापस कराई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी या धनराशि साझा न करें और इस प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।








