सहारनपुर में भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – सहारनपुर | LIBERAL MEDIA

सहारनपुर। शादी और त्योहारों के सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के कस्बा रामपुर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर लगभग 6 कुंतल मिलावटी पनीर मिला। अधिकारियों ने संदिग्ध पनीर के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे और मौके पर ही बड़ी मात्रा में पनीर को नष्ट कराया।

अधिकारियों का कहना है कि त्योहार और शादी के मौसम में मिलावटखोरी बढ़ जाती है, लेकिन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद नकली खाद्य पदार्थ बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights