खाने के ऑर्डर को लेकर लक्ष्मी होटल पर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – मथुरा | LIBERAL MEDIA

गोवर्धन। कस्बा गोवर्धन के सोंख अड्डा स्थित लक्ष्मी होटल पर खाने के ऑर्डर को लेकर होटल संचालक और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच बाजार हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, होटल पर भोजन का ऑर्डर देने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और बेल्ट तक चल गईं। घटना से आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मी होटल पर इससे पहले भी खाने की गुणवत्ता और रेट को लेकर विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights