इंस्टा पर ‘जैन’ बन फैलाया जाल, नाबालिग का यौन शोषण : दो दरिंदे गिरफ्तार!

By Liberal Media

Published On:

Date:

खुटार (शाहजहाँपुर): सोशल मीडिया के मायाजाल में फंसाकर मासूमों की जिंदगी से खेलने वाले दो भेड़ियों को खुटार पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने न केवल पहचान छिपाकर किशोरी को अगवा किया, बल्कि उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पुलिस ने दोनों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
पहचान छिपाकर ‘लव जिहाद’ जैसा षड्यंत्र
पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान अनस पुत्र अब्दुल खालिद (मोहम्मदपुर गौटी, फतेहपुर) के रूप में हुई है। शातिर अनस ने इंस्टाग्राम पर ‘अनस जैन’ के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। हिंदू नाम का मुखौटा पहनकर उसने खुटार की एक नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। इस घिनौनी साजिश में उसका साथ चाँद पुत्र मोहम्मद इस्लाम (पखरौली, फतेहपुर) ने दिया।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल
पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी अनस अपने साथी चाँद की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, दरिंदगी के दौरान आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया, ताकि उसे डराया-धमकाया जा सके।

  • गिरफ्तारी: अनस (19 वर्ष) और चाँद (20 वर्ष) पुलिस की गिरफ्त में।
  • बरामदगी: आरोपियों के स्मार्टफोन जब्त, जिनमें फर्जी आईडी और आपत्तिजनक साक्ष्य होने की पुष्टि।
  • धाराएं: पॉक्सो एक्ट (POCSO) और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में केस दर्ज।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights