व्यापार और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे किशोर कुमार गुप्ता

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media
शाहजहांपुर। जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेता किशोर कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से व्यापार मंडल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहने के कारण उनकी पहचान एक मजबूत एवं सक्रिय पदाधिकारी के रूप में बनी है।
किशोर कुमार गुप्ता लगभग 10 वर्षों से वैश्य समाज के संगठन में भी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक क्षमता के चलते समाज में उनकी अच्छी छवि है।
पिछले चार-पांच वर्षों से वह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं और वर्तमान में ब्रज क्षेत्र के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने, सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहते हैं। व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर उन्हें एक समर्पित कार्यकर्ता और जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में देखा जाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights