कमलेश द्विवेदी के काव्य-संग्रह ‘अन्तस् सौरभ’ का भव्य विमोचन समारोह संपन्न

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media

शाहजहांपुर। शहर के साहित्यिक परिवेश में आयोजित एक गरिमामय समारोह में साहित्यकार कमलेश द्विवेदी के काव्य-संग्रह ‘अन्तस् सौरभ’ का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में नगर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता मा. श्रीराम वर्मा (अधिवक्ता) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश (सदस्य, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक डॉ. नागेश पाण्डेय ‘संजय’, प्रो. एस.ए. जाफर (अलीगढ़) — जो अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध चित्रकार एवं शायर हैं — सहित डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा और डॉ. अवनीश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कमलेश द्विवेदी के साहित्यिक अवदान की सराहना करते हुए कहा कि ‘अन्तस् सौरभ’ उनकी संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और काव्य प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है। पुस्तक में जीवन, समाज और मानवीय मूल्यों की गहन अनुभूति परिलक्षित होती है।

22 फरवरी 2026, रविवार को अपराह्न 1 बजे आयोजित यह समारोह साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणादायी अवसर साबित हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights