नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ। आमजन को न्यायिक सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया गया। महिला एवं बाल संरक्षण, श्रम कानून, पेंशन योजनाएं, राजस्व संबंधी प्रावधानों सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान भी सुझाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights