Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर। सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामला चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन गांव का है, जहां सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद कथित रूप से दबंगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति की पिटाई कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज़ होकर आरोपियों ने मारपीट की। खेत में घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।








