लखनऊ में संजय दत्त का रोड शो, फैंस की उमड़ी भीड़, फूलों की बारिश से स्वागत

By Liberal Media

Published On:

Lucknow | Liberal Media

लखनऊ। अभिनेता संजय दत्त ने रविवार को राजधानी लखनऊ में रोड शो किया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उमड़ पड़े। आशियाना के बंगला बाजार क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान समर्थकों ने उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। संजय दत्त भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया तथा फैंस की ओर फल उछालकर उत्साह साझा किया।

भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

संजय दत्त सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित “युवा उत्सव 2.0” में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम को “नेट जीरो सरोजनीनगर” नाम दिया गया है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

बंगला बाजार पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर तक जागरूकता रोड शो निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत 21 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संजय दत्त के अभिनंदन से हुई। इसके बाद संजय दत्त और विधायक राजेश्वर सिंह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ युवाओं को सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights