दिनेश गोस्वामी की FIR में नया मोड़, मुख्य गवाह ने आरोपों से किया इनकार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Vrindavan | Liberal Media
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत एवं हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी द्वारा गोस्वामी समाज की महिलाओं के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में नया मोड़ सामने आया है। जिस मुख्य गवाह (किरायेदार) के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उसने अब सार्वजनिक रूप से गोस्वामी के आरोपों से इनकार कर दिया है।
दिनेश गोस्वामी के मकान में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली चेतना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गोस्वामी समाज की महिलाएं उनकी दुकान पर आई थीं, लेकिन वहां न तो कोई गाली-गलौज हुई और न ही किसी प्रकार की जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार, महिलाओं ने केवल यह पूछा था कि “चाचाजी कहां हैं?” जब उन्हें बताया गया कि वे जयपुर गए हैं, तो उन्होंने शालीनता से कहा कि उनके आने पर सूचित कर दिया जाए।
गौरतलब है कि दिनेश गोस्वामी ने वृंदावन कोतवाली में तीन नामजद और 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी गैरमौजूदगी में महिलाओं ने घर और दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
मामले में मोड़ तब आया जब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद के रूप में चेतना का नाम सामने आया। चेतना ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दिनेश गोस्वामी की पत्नी को दे दी थी और महिलाओं द्वारा किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई।
फिलहाल प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights