Banda | Liberal Media
बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में भाजपा नेता की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेखौफ हमलावरों ने घर में घुसकर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने थाना पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिला और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, CCTV में कैद घटना
Published On:
Date:








