कुशीनगर में युवक को बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल, दुष्कर्म के आरोप में भीड़ ने बनाया बंधक

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर। जनपद में भीड़ द्वारा कथित तौर पर ‘तालिबानी सजा’ देने का मामला सामने आया है। एक युवक को साड़ी से बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, भीड़ ने युवक पर एक दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और उसे घंटों तक बंधक बनाए रखा। वायरल वीडियो में युवक को बांधकर मारपीट करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights