शाहजहांपुर | लिबरल मीडिया
शाहजहांपुर में बाथम वैश्य सभा द्वारा 5 मार्च को भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम खिरनी बाग स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला में शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें समाज के लोग पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष विनोद सर्राफ के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना है। कार्यक्रम में फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहेगी, वहीं लकी ड्रॉ और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
समारोह में जलपान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। बाथम वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महामंत्री नवीन गुप्ता समेत पूरी आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है।
शाहजहांपुर में बाथम वैश्य सभा का भव्य होली मिलन समारोह 5 मार्च को
Published On:
Date:








