कुशीनगर | लिबरल मीडिया
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव में जमीन पैमाइश के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम को घेर लिया। बताया जा रहा है कि हबीबुल्लाह और जग्गन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम संतराज सिंह बघेल पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक पक्ष के लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चियां भी शामिल थीं, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर विरोध करते नजर आए। पुलिस प्रशासन से तीखी नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया।








