बेल्थरारोड तहसील निरीक्षण में एक्शन में दिखे डीएम, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

Ballia | Liberal Media

बलिया। जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बेल्थरारोड तहसील का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब 4 बजे तहसील पहुंचने पर एसडीएम शरद चौधरी ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील के बंद कमरों, शौचालय, रजिस्ट्री कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, निर्वाचन शाखा सहित अन्य कक्षों के अभिलेखों और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। तहसील परिसर में वादकारियों और अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालयों और कमरों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने भू-अभिलेख में तहसील की भूमि अब तक श्रम नियोजन के नाम दर्ज होने पर हैरानी जताई और तत्काल तहसील की भूमि को उसके नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े शौचालय को शीघ्र चालू कराने और रजिस्ट्री कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights