Ballia | Liberal Media
बलिया। बेल्थरारोड तहसील के सीयर क्षेत्र में भूमि विवाद की जांच के दौरान नायब तहसीलदार रोशन सिंह के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें चारपहिया वाहन से रौंदने की कोशिश का मामला सामने आया है। लेखपाल राहुल कुमार शुक्ला की तहरीर पर उभांव थाना में रामनयन यादव, मिठाई यादव समेत छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हमला और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।
लेखपाल के अनुसार, गांव निवासी पुष्पा सिंह की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर 13 फरवरी को राजस्व टीम जांच के लिए पहुंची थी, जहां शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार को दोबारा मौके पर पहुंची टीम के साथ बकझक की गई, दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही
सीयर में नायब तहसीलदार को वाहन से रौंदने की कोशिश, छह पर मुकदमा
Published On:
Date:








