कचरे में नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु अस्पताल पानी टंकी के पास कचरे के ढेर में नरमुंड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया नरमुंड किसी छोटे बच्चे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
स्थानीय निवासियों ने संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय निवासी फैसल अब्बासी ने बताया कि सुबह कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी जैसी वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरमुंड को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह कितने समय पुराना है और किस आयु वर्ग का है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights