Mau | Liberal Media
दोहरीघाट (मऊ)। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बसारथपुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 26 वर्षीय चालक संदीप राना हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से कोयला लादकर गोरखपुर जा रहा था। बसारथपुर के पास पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटों में घिरकर ट्रेलर धूं-धूं कर जलने लगा। चालक संदीप राना वाहन के केबिन में फंस गया और झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह, दोहरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी तथा घोसी कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे








