Banda | Liberal Media
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मनरेगा नीति के विरोध में लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव के लिए बांदा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ जा रहे थे, लेकिन शहर के मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
रोकने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सड़क पर ही धरना दे दिया और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर कर गरीबों के अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








