पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बसंत उत्सव–2026 में की सहभागिता, सामूहिक ध्यान साधना में हुए शामिल

By Liberal Media

Published On:

Shahjahanpur | Liberal Media

शाहजहांपुर। श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास पर आश्रम पहुंचे और सामूहिक ध्यान साधना में सहभागिता की। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

मिशन अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में आयोजित ध्यान सत्र में देश-विदेश से आए हजारों साधक शामिल हुए। सभी ने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ ध्यान साधना की।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का रिलायंस हेलीपैड पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने स्वागत किया। आश्रम पहुंचकर उन्होंने पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और ध्यान सत्र में हिस्सा लिया।

अपने संदेश में दाजी ने बाबूजी महाराज के विचारों का उल्लेख करते हुए साधकों को आध्यात्मिक लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। ध्यान सत्र के बाद भजन गायक चरन प्रीत ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में मिशन पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights