ब्रेसलेट का मोती निगलने से 6 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने स्कूल पर लगाया लापरवाही का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

(आशुतोष शर्मा) बदायूं में दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की ब्रेसलेट का मोती निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बच्ची ने खेल-खेल में अपने ब्रेसलेट का मोती निकालकर मुंह में रख लिया। मोती श्वास नली में फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्कूल में तबीयत खराब होने पर प्रिंसिपल और क्लास टीचर ने उसे कुल्ला कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

हालात गंभीर होने पर स्कूल प्रशासन बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की पर्याप्त निगरानी नहीं की जाती। क्लास टीचर की मौजूदगी में बच्ची ने ब्रेसलेट का मोती कैसे निकाला और किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी, यह जांच का विषय है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights