Ballia | Liberal Media
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। महरी तिरनई मौलाराय निवासी संतोष कुमार यादव के पंजाब नेशनल बैंक खाते से फर्जी तरीके से 41,300 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे।
शिकायत मिलते ही थाना भीमपुरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड करा दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के निर्देशन में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि 41,300 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनवापसी के बाद संतोष कुमार यादव ने रविवार को बलिया पुलिस एवं थाना भीमपुरा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
साइबर ठगी के 41,300 रुपये पीड़ित को लौटाए, भीमपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Published On:
Date:








