रसड़ा से निकली 54 फीट लंबी भव्य शिव कांवड़ यात्रा, भृगु मंदिर में हुआ जलाभिषेक

By Liberal Media

Updated On:

Date:

Ballia | Liberal Media
बलिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार सुबह रसड़ा के गुदरी बाजार से 54 फीट लंबी भव्य शिव कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति का माहौल छा गया।
श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक लखनेश्वर डीह किला स्थित तमसा नदी से विधि-विधानपूर्वक जल भरकर पदयात्रा आरंभ की। कांवड़ यात्रा लखनेश्वर डीह से नाथ बाबा मंदिर होते हुए भृगु मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया।
यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की भी व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
यात्रा के संयोजक संजय गुप्ता, राहुल बरनवाल, मूड़न सोनी, डब्लू, भरत एवं जितेंद्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights