उभांव थाना क्षेत्र से लापता किशोरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Ballia | Liberal Media
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में पड़ोसी गांव की 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवक की उम्र को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
परिजनों ने बताया कि वे लगातार थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights