संवरा चट्टी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी स्थित देशी शराब की दुकान के पास शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश में सत्यप्रकाश (40) निवासी ग्राम गुरगुजपुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय सत्यप्रकाश एक ठेले के पास खड़ा था, तभी कुछ हमलावरों ने गाली-गलौज के बहाने विवाद शुरू किया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया–मऊ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला, एसडीएम रवि कुमार, सीओ आलोक कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर संवरा गांव के तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights