आमना मेमो. पब्लिक स्कूल का 20वां वार्षिक उत्सव, तैयारियों को अंतिम रूप

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media
शाहजहांपुर। आमना मेमो. पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले 20वें वार्षिक उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती निकहत नसीम ‘शान’ ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की।
पिछले 15 दिनों से विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंच सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाट्य प्रस्तुतियों तथा समूह गीतों का नियमित अभ्यास किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम भव्य और यादगार बन सके।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह वार्षिक उत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तालीम और तरबियत का संगम है। कार्यक्रम के माध्यम से भारत की संस्कृति, विविधता में एकता तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रस्तुतियों द्वारा सार्थक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर की प्रथम महापौर अर्चना वर्मा उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिक और अभिभावक भी समारोह में रहेगे

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights