पीलीभीत। Liberal Media
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस की ओर से 30 घंटे से अधिक समय तक एफआईआर दर्ज न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने राज्यमंत्री से गुहार लगाई।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सीताराम का शव शुक्रवार सुबह मोहल्ला देशनगर स्थित कॉलोनाइजर वेदप्रकाश कश्यप (पूर्व पुलिसकर्मी, बीआरएस लेकर कॉलोनाइजर बने) के कार्यालय मधुरवानी फर्म की छत पर सड़क की ओर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
परिजनों का आरोप है कि अनिल पिछले सात वर्षों से उक्त कार्यालय में कार्यरत था और कुछ दिन पूर्व ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। घटना वाले दिन सुबह करीब चार बजे कॉलोनाइजर द्वारा उसे फोन कर बुलाया गया था और तीन घंटे बाद ही मौत की सूचना घर पहुंची।
एक्शन में दिखे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, कोतवाल सस्पेंड करने के निर्देश
Published On:
Date:








