पुलवामा के वीर शहीदों को बजरंगदल ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में बजरंग दल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल महानगर इकाई के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए जवानों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में देश के 40 वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और बलिदानियों के सम्मान को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सह संयोजक सोनू सिंह, सह मंत्री राहुल कनौजिया, प्रदीप प्रजापति, गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह प्रचार प्रमुख कुनाल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों की वीरता को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।








