वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर सेवायत व श्रद्धालु के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन (मथुरा)। Liberal Me
श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर एक गोस्वामी (सेवायत) और श्रद्धालु के बीच कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। घटना राधा बल्लभ जी मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्शन के लिए जाते समय किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि एक गोस्वामी ने श्रद्धालु के साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights