बांके बिहारी मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन (मथुरा)। Liberal Media
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बांके बिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में चार महिला अभियुक्ताओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के भटिंडा निवासी राघव गोयल की मां के बैग से मंगलवार को अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कराई।
पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर श्रोतमुनि आश्रम से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से चार महिला अभियुक्ताओं सहित आठ लोगों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights