बिजनौर।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का आतंक देखा जा रहा है। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम फजलपुर में अनिल राठी के खेत में गुलदार खुलेआम घूमता नजर आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि गुलदार को खेतों में टहलते हुए देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।








