सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पहाड़ी गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार दोनों भाई मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में भी शोक की लहर है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights