उन्नाव। Liberal Media
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव में एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शिरकत के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी है कि सभी पात्र मतदाताओं के वोट बनें, लेकिन भाजपा के इशारे पर वोट काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सपा ने एसआईआर (SIR) का विरोध नहीं किया, लेकिन फॉर्म-7 के जरिए बड़े पैमाने पर वोट काटने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग, भाजपा और कुछ “अदृश्य कंपनियां” मिलकर यह तय कर रही हैं कि किस तरह वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाएं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने सार्वजनिक रूप से लाखों वोट कटवाने की बात कही है।
फॉर्म-7 को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर फॉर्म-7 की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग स्वयं बड़ी संख्या में फॉर्म भरवा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एक मंच पर सपा ने जहां 47 फॉर्म-7 भरे, वहीं भाजपा की ओर से लगभग 1000 फॉर्म भरे गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अज्ञात लोगों द्वारा एक लाख से अधिक फॉर्म भरे गए हैं और पूछा कि ये अज्ञात लोग कौन हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए (PDA) के वोट काटे जा रहे हैं और इसके लिए बड़ी कंपनियों को हायर किया गया है। अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तीखी टिप्पणी की।
फिलहाल इन आरोपों पर भाजपा या चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
उन्नाव में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा व चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
Published On:








