पत्नी के चरित्र पर शक में पिता ने की मासूम बेटे की हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पत्नी के चरित्र पर शक में एक पिता ने अपने ही एक साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को गांव के तालाब में फेंक दिया।

बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश के दौरान तालाब से बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights