बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे भीषण सड़क हादसा, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक की दर्दनाक मौत | Liberal Media

By Liberal Media

Updated On:

Date:

Badaun Ganga Expressway Car Accident Teacher Death Case

बदायूं (Liberal Media): जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित लिंक रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूसरी कार में सवार कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

टिकलापुर और चमरौलिया गांव के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मूसाझाग क्षेत्र के टिकलापुर और चमरौलिया गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

शिक्षक विशाल पटेल की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार विशल पटेल, जो कि गुलडिया के निवासी थे और बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर तैनात थे, उनकी जान चली गई। वहीं दूसरी कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

“पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।” – स्थानीय पुलिस

शिक्षा जगत में शोक की लहर

शिक्षक विशाल पटेल की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग और उनके गृह जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights