बेल्थरारोड तहसील पर किसानों का प्रदर्शन, सरकार पर विफलता के आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

बेल्थरारोड तहसील परिसर गुरुवार दोपहर उस समय नारों से गूंज उठा, जब ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS), क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति और उत्तर प्रदेश किसान समिति के संयुक्त बैनर तले सैकड़ों किसान-मजदूरों ने प्रदर्शन किया।
नगर के तीनमुहानी से निकला प्रदर्शनकारियों का जत्था हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा, जो उसकी बड़ी नाकामी है। क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति के संयोजक इं. शैलेन्द्र ध्रुव और AIKKMS बेल्थरारोड के सचिव महेंद्र दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम न्यायिक अभिनेत्र सिंह और तहसीलदार अजीत सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कामरेड राघवेंद्र राम, तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली, मुन्ना कुमार, अभय राज, ओमप्रकाश गुप्ता, महेंद्र कुमार, सुंदरी देवी, इंदु देवी, पायल कुमारी, रिजवान विजेता, ह्रदयशंकर यादव रहे

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights