गोवर्धन (मथुरा)। Liberal Media
गोवर्धन क्षेत्र के गांव पैठा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरे से ठीक पहले दूल्हा पेशाब करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। घटना के बाद शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार गांव पैठा निवासी दो सगी बहनों की शादी राजस्थान के कामा क्षेत्र के सतवास गांव से आए दो भाइयों के साथ तय हुई थी। बारात धूमधाम से पहुंची और जयमाला सहित अन्य रस्में संपन्न हुईं।
आरोप है कि फेरों से पहले बड़ा दूल्हा विक्रम स्टेज से यह कहकर उतरा कि वह शौच के लिए जा रहा है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को शक हुआ और तलाश शुरू की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना से दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है, वहीं दुल्हनों के हाथों में लगी मेंहदी और सजा हुआ मंडप अधूरी रस्मों की गवाही देता नजर आया।
फेरे से पहले पेशाब का बहाना कर दूल्हा फरार, दुल्हन के हाथों में लगी रह गई मेंहदी
Published On:
Date:








