लखनऊ के गोमती नगर थाने में बीते तीन दिनों से दर्जनभर युवतियां पहुंचकर गंभीर आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रही हैं। हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी की अगुवाई में कई अधिवक्ता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
युवतियों का आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार में धकेला गया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया गया। कुछ पीड़िताओं ने दावा किया कि उन्हें विभिन्न जनपदों और राज्यों से लाया गया। एक एनजीओ संचालिका ने भी मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कई लड़कियों के संपर्क में होने की बात कही है।
पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कारर वाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।








