शहीद बृजानंदन के परिजनों की मुख्य द्वार पर नाम अंकित करने की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

SITARGANJ | LIBERAL MEDIA
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 4 अप्रैल 2010 को हुए नक्सली हमले में शहीद लौका गांव निवासी बृजानंदन के परिजन आज भी न्याय की आस में भटकने को मजबूर हैं। गांव के मुख्य द्वार पर शहीद का नाम अंकित कराने की मांग को लेकर शहीद के परिजनों ने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के साथ सितारगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
शहीद बृजानंदन के पिता गामा प्रसाद ने बताया कि शहादत के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण और शहीद द्वार बनाए जाने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे। शहीद के नाम पर सड़क और द्वार निर्माण का लिखित आदेश भी मौजूद है, इसके बावजूद आज तक मुख्य द्वार पर शहीद का नाम अंकित नहीं किया गया।
परिजनों ने मीडिया के सामने उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए पत्राचार भी प्रस्तुत किए, जिनमें जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कुछ छोटी मानसिकता के लोग शहीद के नाम पर राज कर रहे है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights