झांसी में बड़ा हादसा टला, चलती सड़क पर आग का तांडव, इकोस्पोर्ट कार जलकर खाक

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी | LIBERAL MEDIA
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र (Sipri Bazar Police Station Area) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चित्रा चौराहे के पास शिवपुरी बाजार ओवरब्रिज (Shivpuri Bazar Overbridge) के नीचे खड़ी एक EcoSport Car में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला (Fireball) बन गई, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया।
कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में कार पूरी तरह लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का स्वरूप काफी विकराल (Massive Fire) हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade Jhansi की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक EcoSport Car पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस Fire Accident में कोई जनहानि (No Casualty) नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच (Investigation) में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights