मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में प्रतिबंधित चाइनीस मांझा (Chinese Manjha) के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Station Mau) अंतर्गत सदर चौक की गली बांस की मस्जिद के पास स्थित पतंग की दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चाइनीस मांझा बरामद किया है।
इस कार्रवाई के दौरान दुकानदार वसीम अहमद को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए चाइनीस मांझे की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं (Relevant Sections) में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चाइनीस मांझा जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए इसके बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध मांझे की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की जानलेवा सामग्री की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
मऊ में चाइनीस मांझे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, लाखों का अवैध मांझा बरामद
Published On:
Date:








