कुशीनगर | Liberal Media
कुशीनगर में भोर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हाइवे पर खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर लगने के कारण कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान नीतीश, अमन और हरीश के रूप में हुई है, जो हाटा नगरपालिका के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के रॉयल मैरिज हॉल के पास हुआ।
घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 घायल
Updated On:
Date:








