वेंडिंग जोन और जलभराव समाधान की योजनाएं अंतिम चरण में

By Liberal Media

Updated On:

Date:

सितारगंज, उत्तराखंड | Liberal Media
नगर पालिका परिषद सितारगंज का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीते एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में कुल 203 छोटे-बड़े निर्माण कार्य कराए गए हैं, जिनकी कुल लागत 10 करोड़ 50 लाख रुपये है।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के तहत जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भी 43 विकास कार्य संपन्न कराए गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई, साथ ही नई लाइटें, कीटनाशक दवाइयाँ, डेसवीन और सफाई सामग्री की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 144 लाभार्थियों को 70 लाख 90 हजार रुपये की किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि 103 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये का लाभ दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights